कप्तानगंज (बस्ती)। जिले के एक सरकारी अस्पताल के चर्चित गाली बाज डॉक्टर के खिलाफ सीएमओ ने जांच शुरू करा दी है। जांच टीम ने ऑडियो और वीडियो के साथ ही स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए रिपोर्ट तैयार कर रही है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट में आरोप साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी। लोगों का आरोप है कि एक सीएचसी पर तैनात डाॅक्टर नशे में रहते हैं। फोन न उठाना,समय से ड्यूटी नहीं आना और बात-बात में गाली दे देना उनकी आदत बन गई है। आरोप है कि एक सप्ताह पहले गाली बाज डॉक्टर एक मामले में सुरक्षा कर्मी से सहयोग मांगा। सुरक्षा कर्मी के त्वरित सहयोग न कर पाने पर डॉक्टर भड़क गए और फोन पर ही अपनी भड़ास निकालने लगे। संवाद