छावनी। बरनालपुर गांव में बृहस्पतिवार को घर के बाहर खेल रही मासूम की गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। बदहवास परिजन बालिका को लेकर सीएचसी हर्रैया पहुंचे मगर डाॅक्टर ने मृत होने की पुष्टि की। बरनापुर के रमेश की दो वर्षीय बेटी रियांशु घर के बाहर खेल रही थी। घर के पास ही नल के पानी के लिए एक गड्ढा बनाया गया थाए जिसमें वह गिर गई। काफी देर बाद उसकी मां उसको खोजते हुए बाहर निकली। आसपास दिखाई न देने पर गड्ढे के पास गई तो उसे डूबा हुआ पाया। संवाद
ी