फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोरी से छेड़खानी, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर किशोरी के साथ छेड़खानी और मारपीट के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। सदर कोतवाली के एक गांव निवासी शख्स ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 23 जनवरी को आरोपी अर्जुन उर्फ पांडेय ने उनकी 13 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी की। जब इसकी शिकायत करने अर्जुन के घर गए तो अर्जुन और उसके घरवालों ने अपशब्द कहा और मारपीट की। इस दौरान उनके भतीजे के दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गांव के आरोपी अर्जुन, श्रीप्रकाश, ओमप्रकाश और अरविन्द के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें