सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह को लेकर बैठक को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक
बस्ती। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को महादेवा, रुधौली, हर्रैया और कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्रों में बैठक हुई। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की। तय हुआ कि 6 से 25 नवंबर तक जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 8 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली जाएगी। लोकसभा स्तर पर इसकी जिम्मेदारी राकेश श्रीवास्तव और अमृत वर्मा को दी गई। साथ ही 1 से 7 नवंबर तक विद्यालयों व महाविद्यालयों में निबंध, भाषण, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताएं होंगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा की पदयात्रा में लगभग 500 कार्यकर्ता शामिल होंगे। यात्रा चार पड़ावों में पूरी होगी और हर दो किलोमीटर पर ठहराव की व्यवस्था रहेगी। यात्रा के दौरान स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग में ग्राम सभा स्तर पर कार्यकर्ता मानव शृंखला बनाकर तिरंगा और पुष्पवर्षा से स्वागत करेंगे। संवाद