सरिया लदे ट्रेलर से भिड़ी गाड़ी के बाद लगी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हंडिया चौराहे पर तेज रफ्तार जा रही एंबुलेंस सड़क के किनारे खड़े सरिया लदे ट्रेलर में पीछे से घुस गई। एंबुलेंस चालक जितेंद्र गोस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुरानी बस्ती पुलिस ने घायल को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर निवासी जितेंद्र गोस्वामी एंबुलेंस चलाकर परिजनों का भरण-पोषण करते थे। रविवार को वह मरीज को छोड़ने देवरिया जिला गए थे।
मरीज को छोड़कर वापस लखनऊ जा रहे थे। वह पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हंडिया चौराहे पर पहुंचे ही थे कि एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे सरिया लादकर खड़े ट्रेलर मेें पीछे से घुस गई। एंबुलेंस चालक जितेंद्र गोस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुरानी बस्ती पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर घायल को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।