अमरनाथ गौतम बने ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष।
बस्ती। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के द्विवर्षीय अधिवेशन में संगठन का चुनाव कराया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर अमरनाथ गौतम, मंत्री पद पर सुधीर सिंह प्रांतीय प्रतिनिधि कुसुम लता सिंह तथा ऑडिटर पद पर फिरोज खान निर्वाचित हुए।
चुनाव अधिकारी एडीओ आईएसबी राम प्रकाश तिवारी एवं दिलीप वर्मा ने चुनाव कराया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरनाथ गौतम ने साथियों के प्रति आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया। संवाद