वॉल्टरगंज। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित क्षेत्र के देईपार जल निगम पानी की टंकी के सामने स्थित एक मकान के शटर काटकर उसमें रखा अल्टीनेटर, ग्राइंडर मशीन आदि चोरी कर लिया गया। रविवार को सुबह थाना क्षेत्र के देईपार निवासी अशोक चौधरी को जानकारी हुई। उन्होंने घटना की जानकारी सोनहा पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद