अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने का आरोप
बस्ती। कोतवाली थाने में तहरीर देकर युवती ने अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, संत रविदासनगर के रहने वाले प्रदीप यादव ने उसकी अश्लील तस्वीर दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया।
उसकी बात न मानने पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। उसके बाद अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जब युवती की शादी तय होने लगी तो होने वाले पति के स्कूल में जाकर स्टाफ को अश्लील फोटो और वीडियो दिखाया।
एक अध्यापक के मोबाइल पर भी अश्लील फोटो व वीडियो सेंड कर दिया। पुलिस ने आरोपी प्रदीप यादव पर केस दर्ज कर लिया है। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।