गौर। ग्राम पंचायत ऐनपुर में मिनी आंगनबाड़ी केंद्र पर सहायिका पद की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं। अब इसकी शिकायत मंडलायुक्त से की गई है। वहीं, कमिश्नर ने शिकायती पत्र को संबंधित विभाग को मार्क कर दिया है। गौर ब्लॉक के ऐनपुर के राजस्व गांव करमिया शिवदयाल निवासी अनिल कुमार ने मंडलायुक्त को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि आंगनबाड़ी सहायिका पद पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। गांव के छह लोगों ने आवेदन किया था। शार्ट लिस्टटिंग में विभाग की ओर से प्रथम वरीयता क्रम में सोनी, द्वितीय वरीयता क्रम में मीरा देवी का नाम अंकित करते हुए बाकी अन्य आवेदन पर विचार नहीं किया गया। आरोप है कि सोनी का जो आय प्रमाण पत्र है वह गलत है। शिकायतकर्ता ने मंडलायुक्त से जिला स्तरीय कमेटी गठित कराकर मामले की जांच की मांग की है। डीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि ऐनपुर में आंगनबाड़ी सहायिका पद पर प्रथम वरीयता क्रम में शामिल सोनी के आय प्रमाण पत्र संबंधित शिकायत मिली है। आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया है, शिकायत के आधार पर तहसील प्रशासन से जानकारी ली जाएगी कि आय प्रमाण पत्र क्यों निरस्त किया गया। उसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी होगी। संवाद