नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के संसारपुर फुटहिया स्थित एक दोना-पत्तल निर्माण फैक्टरी में लाखों रुपये के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कर्मचारी समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। रुधौली थाना क्षेत्र के मझौवा बैकुंठ निवासी जितेंद्र कुमार पांडेय ने नगर थाने में तहरीर देकर बताया कि वह संसारपुर फुटहिया में उसकी दोना-पत्तल फैक्टरी है। वहां कार्यरत दिलशाद खान उर्फ लल्लू, उसका भाई गुड्डू खान तथा उनके साथी नैतिक और आंशू लगभग पांच माह से रात में ई-रिक्शा से फैक्टरी में चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे। जानकारी होने पर उन्होंने फैक्टरी की निगरानी शुरू कर दी।
आरोप है कि 4 जून की रात करीब 10:30 बजे एक युवक फैक्टरी की बाउंड्री कूदकर अंदर घुसा, लेकिन आवाज देने पर भाग निकला। संवाद