फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली का आरोप, किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 17 Feb 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर। गोपीनाथपुर द्वितीय गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों घटतौली का आरोप लगाने हुए तौल बंद करा दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि तौल लिपिक गड़बड़ी कर रहे हैं। वरिष्ठ गन्ना अधिकारी के समझाने पर किसान शांत हुए। इस दौरान करीब चार घंटे तौल प्रभावित रही।
विज्ञापन

तिरुखा निवासी किसान रामकुमार दुबे कंप्यूटरीकृत कांटे से 24.45 क्विंटल गन्ना तौल कराकर क्रय केंद्र पहुंचे थे। जब उन्होंने क्रय केंद्र पर तौल कराया तो करीब डेढ़ क्विंटल गन्ना कम मिला। इसकी सूचना उन्होंने अन्य किसानों को दी तो वह तौल बंद कराकर प्रदर्शन करने लगे। किसानों ने क्रय केंद्र पर रखे चार क्विंटल के बाट का तौल किया तो उसमें 10 किलो का अंतर पाया गया।
मौके पर पहुंचे वरिष्ठ गन्ना अधिकारी सुरेश सिंह ने मिल को सूचना दी। मिल से पहुंचे ऑपरेटर से कांटा दोबारा सेट किया, तब जाकर तौल शुरू हुई। इस मौके पर किसान रामपाल, राम प्रीत, संतराम, दीपू मिश्रा, राधेश्याम, सोनू प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें