बभनान। गन्ना समिति क्षेत्र के गौरा बुजुर्ग गांव के दो पक्षों ने एक-दूसरे पर फर्जी सट्टा बनवाने का आरोप लगाकर गन्ना आयुक्त से शिकायत की है। जिला गन्ना अधिकारी ने टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को पहुंची जांच टीम ने खतौनी और गन्ना रकबे की जांच की।
गन्ना समिति के सचिव और जांच टीम का नेतृत्व कर रहे उपेंद्र सिंह ने बताया कि गौरा के जग प्रसाद पांडेय ने गन्ना आयुक्त से शिकायत कर बृजेश पांडेय सहित 25 लोगों पर फर्जी गन्ना सट्टा बनवाने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, बृजेश पांडेय ने जग प्रसाद सहित 10 लोगों पर फर्जी सट्टा बनवाने का आरोप लगाकर गन्ना आयुक्त से शिकायत की है। बताया कि खतौनी की जांच की गई। शिकायत में शामिल अधिकांश लोगों की खतौनी फर्जी पाई गई है। गन्ना रकबे की भी जांच चल रही है। इस बारे में कुछ बता पाना अभी संभव नहीं है। जांच टीम में गन्ना पर्यवेक्षक रघुनंदन, रामप्रसाद, अरविंद, दिनेश वर्मा, दिलीप सिंह, रामगती यादव आदि मौजूद रहे।