परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन ने सीएम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
बस्ती। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन ने शुक्रवार को स्थानांतरण में अनियमितता का आरोप लगाकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महानिदेशक स्कूल एवं शिक्षा को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने मांगों को लेकर बताया कि अनुदेशक अपने घर से दूर के स्कूलों में तैनात है। उनका स्थानांतरण उनके ब्लॉक या उनके घर के निकट किया जाय।जिस विद्यालयों में छात्र संख्या 100 से ऊपर है उनको सरप्लस की सूची में रखा गया है, इसका निस्तारण कराकर उसके बाद ट्रांसफर किया जाए। इस मौके पर धर्मेश मिश्र, अरुण साहू, अमरेश यादव, सुशील कुमार, जितेंद्र कुमार वर्मा, तेज बहादुर यादव, सहित अन्य अनुदेशक मौजूद रहे।