सोनहा। थाना क्षेत्र के रेंगी गांव के फूल चंद चौधरी ने बृहस्पतिवार को थाने पर तहरीर दी। जिसमें बताया कि घर से सोनहा जाते समय मुड़वरा गांव के पास पहले से बैठे विवेक उपाध्याय एवं उसके साथियों ने रोक लिया। पुराने मामले को लेकर बहस करने लगे। इस दौरान उनसे मारपीट करने लगे। उनकी बुलेट पर भी वार किया। आरोप है कि जेब में रखे 11 हजार रुपये छीन लिए। प्रभारी निरीक्षक सोनहा शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर विवेक उपाध्याय, नीरज उपाध्याय, अंशुमान उपाध्याय के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद