बस्ती। लालगंज थाने में तहरीर देकर एक युवती ने बताया कि थाना क्षेत्र के ही शेषनाथ चौधरी ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी करने का झांसा दिया। 2017 से लेकर 2022 तक इसी बात का फायदा उठाकर वह शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसकी जानकारी जब शेषनाथ के घरवालों को हुई तो शादी करने से इन्कार कर दिया। शादी के लिए दबाव बनाने पर उन्हें व उनके घरवालों को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। संवाद