कोर्ट के आदेश पर लालगंज पुलिस ने दर्ज किया केस
बस्ती। लालगंज पुलिस ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण करने के एक मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि युवती के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराया गया। बाद में युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वाल्टरगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि लालगंज क्षेत्र के रहने वाले यतेंद्र ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई। उसने शादी का झांसा दिया और शारीरिक शोषण करने लगा। जब युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी ने मारपीट कर बच्चे को जबरन गिरवा दिया। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। इसकी जानकारी आरोपी के घरवालों को दी तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। साथ ही विरोध करने पर कहीं और भी शादी न होने देने की धमकी दी। संवाद