बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग पीड़िता ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर जान-माल की सुरक्षा के साथ न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने प्रार्थनापत्र में लिखा है कि 30 अक्तूबर को पटाखा फोड़ने को लेकर कहासुनी में गांव के ही विपक्षी घर पर हथियारों के साथ नशे में धुत होकर आए और हमला कर दिया। उसके साथ अभद्रता करते हुए कमरे में खींच ले गए और उसका कपड़ा फाड़ दिया। वह किसी तरह से शोर मचाते हुए बाहर भागी। मां उसे बचाने के लिए आईं तो उन लोगों ने धारदार हथियारों से उन्हें भी मारा-पीटा। घटना की सूचना मिलने पर असनहरा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और थाने पर बुलाया। सोनहा थाने पर पुलिस ने न तो डाॅक्टरी मुआयना कराया न ही केस दर्ज गया। संवाद