फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रिश्तेदार पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

Sat, 19 Oct 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र की एक महिला पति से अलग रह रही है। इस बीच उसके संपर्क में संतकबीरनगर का रहने वाला एक रिश्तेदार आया। आरोप है कि उसने 30 सितंबर को जबरन शारीरिक संबंध बनाया। मना करने पर अपशब्द कहते हुए धमकाया। उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। धमकी दी कि शिकायत करोगी तो वीडियो को वायरल कर दूंगा। युवती ने जब उसे अपने साथ घर ले जाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। पीड़िता ने रिश्तेदार शिवम और उसकी मां पर जानमाल की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शिवम व उसकी मां पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें