बस्ती। कलवारी पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बंधक बनाकर जमीन बैनामा कराने के मामले में तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पूनम पत्नी रोहित निवासी लोनहा ने तहरीर देकर कहा कि 17 अगस्त 2022 को उसके 80 वर्षीय ससुर इशाराम को रामपुर निवासी आलोक मिश्र, गायघाट निवासी धीरेंद्र गिरि और निरंजनपुर निवासी रामप्रीत यादव ने जबरन बाइक पर बैठाकर अपने साथ लेकर गए। उन लोगों ने बंधक बनाकर जमीन बैनामा करवा लिया और रुपये हड़प लिए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद