फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निर्माणाधीन दीवार गिराने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के भौसिंहपुर गांव में निर्माण कार्य के दौरान दीवार गिराने का आरोप है। गांव की लालमती ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर में लालमती ने बताया कि उनका गांव के ही पाल, भोलू और सरिता से जमीन का विवाद चल रहा था। शनिवार को कानूनगो और लेखपाल ने मौके का निरीक्षण किया था। इसके बाद रविवार को वह मजदूर लगाकर निर्माण कार्य करवा रही थीं। इसी दौरान विपक्षी मौके पर आए और दीवार गिरा दी, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ। विरोध करने पर आरोपी गाली और जान से मारने की धमकी देने लगे। थाना प्रभारी राम प्रसाद यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें