बस्ती। लालगंज पुलिस ने स्कूली छात्रा को बहला-फुसलार भाग ले जाने के मामले में केस दर्ज किया है। 17 वर्षीय किशोरी के पिता ने तहरीर में बताया है कि 30 दिसंबर की सुबह करीब नौ बजे उनकी बेटी स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी शशिकांत शर्मा उसे शादी का झांसा देकरर भगा ले गया। उसे भगाने में आरोपी युवक के भाई व पिता ने मदद की है। पुलिस ने केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। संवाद