फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उमस भरी गर्मी से दिनभर परेशान रहे लोग

Tue, 19 Sep 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- रात में शीत गिरने से तापमान में भी आ रही गिरावट
विज्ञापन

- खुले में न सोने की सलाह दे रहे मौसम विज्ञानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हल्के बाद और चटख धूप के कारण सोमवार को दिन में उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। हालांकि शाम को उमस से कुछ राहत रही। मौमस में बदलाव तेजी से हो रहे हैं। रात में शीत गिरने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ रही है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। दिन में बादल और धूप के कारण लोगों का उमस से परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार को दिनभर धूपछांव की स्थिति बनी रही। आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रात में शीत गिरने के कारण वातावरण में नमी बढ़ रही है। यह बदलाव वायरल फीवर जैसे संक्रामक बीमारियों को बढ़ाव देने वाला है। ऐसे में लोग रात में खुले आसमान के नीचे न सोएं रात में शीत गिरने से वह बीमार पड़ सकते हैं। बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। हल्के बादल छाए रहेंगे कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। हवा दक्षिणी पश्चिमी चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें