फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जीएसटी से जोड़े जाएंगे सभी व्यवसायी

Fri, 28 Apr 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। स्टेशन रोड स्थित एक होटल सभागार में बृहस्पतिवार को केंद्रीय जीएसटी की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। जीएसटी के दायरे से बाहर चल रहे व्यवसायियों को जीएसटी से जोड़ने पर जोर दिया गया। राज्यकर उपायुक्त प्रभाकर सरोज जीएसटी के फायदों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि जो व्यवसायी जीएसटी के दायरे से बाहर रह गए हैं, उन्हें जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जो राज्य से बाहर कारोबार कर रहे हैं, उनके लिए केंद्रीय जीएसटी में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। अपर आयुक्त केंद्रीय जीएसटी कार्यालय इलाहाबाद से आए एचसी वर्मा और सहायक आयुक्त केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर मंडल अयोध्या सुरेश कुमार सरोज ने ऑउटरेच प्रोग्राम में व्यवसायियों के साथ चर्चा की। अधिकारियों ने पंजीयन में आ रही समस्याओं के बारे में सुना और निस्तारण की जानकारी दी। कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि, सीए व जीएसटी के अधिवक्ता शामिल हुए। मौके पर राज्यकर जीएसटी विभाग के अधीक्षक सुरेंद्र नाथ, अधीक्षक राजेश कुमार सिन्हा, निरीक्षक खुर्शीद अहमद, अरशद अहमद सिद्दीकी, अमित कुमार बोस, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें