फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नागपंचमी के अवसर पर आल्हा का आयोजन

Sat, 10 Aug 2024 05:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। बहादुरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत वैष्णोपुर में शुक्रवार को नागपंचमी के अवसर पर आल्हा का आयोजन हुआ। ग्राम प्रधान किशोर कुमार यादव के नेतृत्व में आल्हा का आयोजन किया गया। टांडा आबेडकरनगर के आल्हा गायक जमाल ने मलखान के विवाह का वर्णन किया। आल्हा गायक ने वीरगाथा का बखान करते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने भुजरियों की लड़ाई के नायक आल्हा, ऊदल, ब्रम्हा, मलखान आदि की कीरत की लड़ाई में विजय की वीरगाथा सुनाई।
विज्ञापन

आल्हा गायक ने बड़े लड़ैया महोबा वाले जिनसे हार गई तलवार पंक्ति को सुनाया।आल्हा गाकर जमाल ने आए हुए लोगों को खूब हंसाया और लोगों ने प्रेम पूर्वक आल्हा को सुना। आल्हा सुनने वालों मे सूर्यभान यादव, भगवती शर्मा, भगवान दीन यादव, ठाकुर चौधरी, वीरेंद्र यादव, रंजीत यादव, सुशील कुमार, दीपचंद, पवन गुप्ता, हरिश्चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें