कृषक पीजी कॉलेज गौर में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। पं. महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर में चल रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर बुधवार को ऊंची कूद में अखिलेश और रुचि ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता में अव्वल रहे।
महाविद्यालय के क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ. गजेंद्र उबारन गिरि ने बताया कि लंबीकूद के बालक वर्ग में इम्तियाज प्रथम, अखिलेश द्वितीय और अमन प्रजापति तृतीय स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में उमा त्रिपाठी प्रथम, रुचि द्वितीय व सारिका ने तृतीय स्थान प्राप्त की। ऊंची कूद में अखिलेश प्रथम ,अमन द्वितीय, इम्तियाज तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रुचि प्रथम, प्रतिभा शुक्ला द्वितीय और उमा त्रिपाठी तृतीय स्थान प्राप्त कर अव्वल रहीं। 200 मीटर दौड़ में इम्तियाज प्रथम, गुरु प्रसाद द्वितीय और अखिलेश तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में सारिका प्रथम, उमा त्रिपाठी द्वितीय और शशि तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला कबड्डी में बीए प्रथम वर्ष ने दो पॉइंट से बीए द्वितीय वर्ष को हरा कर जीत दर्ज की। खो-खो में बीए प्रथम वर्ष ने 16 पॉइंट से जीत दर्ज किया। मैच में रेफरी की भूमिका डॉ. राम प्रकाश वर्मा, डॉ. सुधीर कुमार व डॉ. पूजा ने निभाई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता है। इस मौके पर डॉ. राजेश कुमार तिवारी, डॉ. भारत गौतम, डॉ. ललित कुमार गोयल, ज्योत्सना चौहान, डॉ. सीमा जायसवाल आदि मौजूद रहीं।