फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अजय

Wed, 31 May 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियो को माला पहनाकर किया स्वागत।
विज्ञापन
बस्ती। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन जिला इकाई का अधिवेशन मंगलवार को एएनएमटीसी में हुआ। अधिवेशन के बाद हुए चुनाव में सीएमएसडी के चीफ फार्मासिस्ट अजय मिश्रा को अध्यक्ष व ओम प्रकाश गुप्ता को मंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में मलिक सिराजुद्दीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिवशंकर पांडेय, ओम प्रकाश यादव, राजकरन चौधरी उपाध्यक्ष, शैलेष पांडेय संयुक्त मंत्री, लक्ष्मीकांत पांडेय संगठन मंत्री, सतीश चंद्र पांडेय कोषाध्यक्ष व रामजियावन यादव को सम्प्रेक्षक चुना गया। पर्यवेक्षक के रूप में नीरज व चुनाव अधिकारी के रूप में प्रद्युम्न सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री अरविंद कुमार वर्मा की भी उपस्थिति रही।अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष जेके सचान ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। जो भी स्थानीय व प्रदेश स्तर के मुद्दे हैं, उन्हें लेकर संगठन गम्भीर है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय मिश्रा ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी। समस्याओं को लेकर सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनका निराकरण कराया जाएगा। शैलेष कुमार पांडेय, राधारमण शुक्ल, अजय कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार कन्नौजिया, राजीव शंकर पांडेय, प्रेम प्रकाश वर्मा, सतीश चंद्र पांडेय, रामशंकर चौधरी, दिलीप कुमार, अजीत, हेमंत कुमार भट्ट, ध्रुव चौधरी, विनोद कुमार, शिवशंकर पांडेय, आशुतोष कुमार शुक्ला, राजेश कुमार, देवेंद्र कुमार, भानु प्रताप, अश्वनी कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें