फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकिंग व्यवस्था को करें मजबूत : कृषि मंत्री

Mon, 01 Jan 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कोआपरेटिव बैंक के बैठक को कृ​षि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया संबो​धित।
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया-कसया जिला सहकारी बैंक लिमिटेड देवरिया की 93वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक रविवार को हुई। कृषिमंत्री सूर्यप्रताप शाही ने शुभारंभ दीप जलाकर किया। बैंक की व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार की तरफ से बैंक के बेहतर संचालन के लिए बजट दिया गया है, बावजूद जिस तरीके से चाहिए उस तरह से बैंकों और समितियों का संचालन नहीं हो पा रहा है। बैंक से जुड़े पहले के कई लोग पद का दुरुपयोग कर इसको नुकसान पहुंचाएं हैं। इस व्यवस्था में सुधार लाने की जरूरत है, ताकि किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो सके और इससे उन्हें सहयोग मिल सके।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि किसानों के उत्थान और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने में बैंक का बेहतर संचालन जरूरी है। सरकार इस पर ध्यान दे रही है। बैंक के अध्यक्ष रविंद्र प्रताप मल्ल ने कहा कि बैंक सात वर्षों से निरंतर लाभ की स्थिति में है। आगामी वर्ष में हमारी कोशिश होगी कि बैंक के संसाधनों को बढ़ाया जाए और मात्र तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर अल्पकालीन ऋण की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन

इस दौरान सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, वाल्मीकि त्रिपाठी, संतराज यादव, अंगद तिवारी, सतीश सिंह, संतोष मणि त्रिपाठी, सुधा सिंह, अनूप कुमार राय, नीरज कुमार गोंड, राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें