फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कृषिकर्मियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Fri, 13 Sep 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- जेडी व डीडी कृषि के आश्वासन पर भी नहीं माने कर्मी, आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

- रुधौली के दसिया गांव के मुसहर टोला में क्रॉप सर्वे के दौरान प्राविधिक सहायक पर हुआ था हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्राविधिक सहायक भानुशंकर पर जानलेवा हमले के विरोध में बृहस्पतिवार से कृषि कर्मियों ने कृषि भवन पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरु किया। इसमें तमाम कर्मचारी संगठनों ने भी हिस्सा लिया। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के पदाधिकारियों ने डीडी कृषि को ज्ञापन देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। संघ जिलाध्यक्ष अभिषेक ने कहा कि मामले में रुधौली पुलिस लीपापोती कर रही है। अभी तक दो आरोपियों को ही गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा। उत्तर प्रदेशीय एग्री मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सचिन पांडेय ने कहा कि राजकीय कार्यों के संपादन के दौरान हुए हमले का पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है। प्राविधिक सहायक क्रॉप सर्वे करने गए थे। तब उन पर हमला हुआ यह बात पुलिस समझना नहीं चाह रही है।
विज्ञापन

राजकीय वाहन चालक महासंघ अध्यक्ष वेद प्रकाश मिश्र ने कहा कि यह गंभीर कृत्य है आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज होना चाहिए। धरना स्थल पर पहुंचे जेडी कृषि अविनाश चंद्र तिवारी, डीडी कृषि अशोक कुमार आदि ने कर्मचारियों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उच्चाधिकारियों से पत्राचार करने का आश्वासन दिया। लेकिन, धरनारत कर्मचारी मानने को तैयार नहीं हुए। कृषि कर्मियों के धरने में पहुंचे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री तौलू प्रसाद, स्टेनो ग्राफर महासंघ सचिव दीपनरायन वर्मा, लघु सिंचाई संघ अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, रामस्वारथ चौधरी आदि ने समर्थन दिया। उल्लेखनीय है कि 9 सितंबर को रुधौली के दसिया गांव के मुसहर टोला में क्रॉप सर्वे कार्य करने पहुंचे प्राविधिक सहायक भानुशंकर पर छह लोगों ने हमला कर दिया था। मौके पर हेरंबनाथ त्रिपाठी, दिलीप चौधरी, विजय वर्मा, शिवपाल, क्षितिज, मुकेश कुमार, संकट हरण पांडेय, अमित कुमार, गजेंद्र त्रिपाठी, पवन मिश्र, राजकुमार चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें