फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े कृषिकर्मी, दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

Sat, 14 Sep 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
उप कृषि निदेशक कार्यालय परिसर में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ का धरना जारी।
विज्ञापन
प्राविधिक सहायक पर जानलेवा हमले के विरोध में दे रहे बेमियादी धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्राविधिक सहायक भानुशंकर पर जानलेवा हमले के मामले में तीन सूत्री मांगों को लेकर अधीनस्थ कृषि सेवा संघ का कृषि भवन परिसर में शुक्रवार को धरना जारी रहा। कर्मचारी आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर बेमियादी धरने पर बैठे हुए हैं। दूसरे दिन तमाम कर्मचारी संगठनों ने धरने का समर्थन किया।
प्राविधिक सहायक संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक ने बताया कि जब तक पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं करती है, तब तक धरना चलेगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि राजकीय कार्य के दौरान कर्मचारियों पर हमला होना चिंताजनक है। इससे अन्य कर्मचारी फील्ड का कार्य करने से डरेंगे।
विज्ञापन

परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि 16 सितंबर तक यदि ठोक कार्रवाई न हुई तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। परिषद के जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि पुलिस की उदासीनता समझ से परे है। धरने को लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राम सुमेर यादव, मंत्री अंकित चौधरी, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय एग्री मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सचिन पांडेय, राजकीय वाहन चालक महासंघ अध्यक्ष वेद प्रकाश मिश्र, स्टेनो ग्राफर महासंघ सचिव दीप नरायन वर्मा, हेरंबनाथ त्रिपाठी, दिलीप चौधरी, विजय वर्मा, पवन कुमार, शिखर गौतम, अंजनी कुमार यादव, रामकृष्ण शुक्ला, हरिलाल जायसवार, राजेंद्र प्रसाद, बृजेश कुमार निषाद, पवन मिश्र, राजकुमार चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें