सल्टौआ। ब्लॉक क्षेत्र के देईपार पिपरहिया व सेखुइया गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसके मुख्य अतिथि विधायक संजय प्रताप जायसवाल कहा कि आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत खेती किसानी के लिए एक लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों को विपक्ष भ्रमित कर रहा है। नया कृषि कानून किसानों के हित में हैं। इससे उन्हें संबल मिलेगा। सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य कभी बंद नहीं करेगी। मौके पर राजू पांडेय, राजू गुप्ता, वृजेश पांडेय, बृजेश पांडेय, राजकुमार चौरसिया, विश्राम, राम सजीवन चौधरी, सुबाष, आनन्द शुक्ल, राम प्रताप, चंद्रभान गुप्ता, रामसूरत गौड़ आदि मौजूद रहे।