रिलांयस बिट्रिश पेट्रोल पम्प के कर्मचारियो ने वेतन न मिलने को लेकर दिया धरना।
बस्ती। बस्ती-फैजाबाद मार्ग पर तिलकपुर के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप कर्मचारी वेतन न मिलने से नाराज हो गए। रविवार को पेट्रोल पंप के वेंडर विनीत तिवारी कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि कंपनी भुगतान नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपने वादे को पूरा नहीं किया। वेंडर होने के नाते वह कर्मचारियों को अपने पास से कर्ज लेकर और जेवर आदि गिरवी रखकर कर्मचारियोें को वेतन देेते रहे। कंपनी की ओर से उन्हें भुगतान नहीं दिया गया, जिससे उनकी माली हालत खराब हो गई है। कहा कि मामले की जानकारी कप्तानगंज पुलिस को दी गई है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। संवाद