रुधौली। तहसील मुख्यालय के रुद्रनगर उपडाकघर में तीन माह बाद आधार कार्ड बनना शुरू हो गया है। प्रभारी उप डाकपाल कमल किशोर त्रिपाठी ने बताया कि कर्मचारियों का स्थानांतरण हो जाने से आधार कार्ड बनना बंद हो गया था। तहसील मुख्यालय पर आधार कार्ड बनवाने या संशोधन के लिए एक भी केंद्र नहीं था। लोगों के आधार कार्ड सही नहीं हो पा रहे थे और उनके कई कार्य बाधित हो रहे थे। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को थी, जिनके बच्चों का प्रवेश शैक्षणिक संस्थानों में आधार कार्ड के अभाव में रुका हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत उप जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह से की थी। उसके बाद डाक विभाग ने नए कर्मचारियों की तैनाती की। संवाद