फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लुटेरों के हमले में घायल अधिवक्ता की पत्नी का लखनऊ में इलाज के दौरान निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। घर में बंधक बनाकर लूटपाट की घटना के दौरान लुटेरों के हमले में घायल कोतवाली क्षेत्र के रौता चौराहा निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र मोहन वर्मा की पत्नी नूतन वर्मा का सोमवार को लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। 11 सितंबर को मुंह पर गमछा बांधकर आए दो बदमाशों ने रॉड से उनके सिर में और चाकू से पेट में हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद उनका हाथ पैर बांधकर बाथरूम में बंद कर दिए थे।
विज्ञापन




घर में रखे रुपये और जेवरात लूटकर भाग गए। काफी देर बाद नूतन वर्मा ने किसी तरह छज्जे पर निकलकर शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी हुई। सुबह ही कचहरी निकल गए अधिवक्ता सुरेंद्र मोहन वर्मा को भी सूचना मिलने के बाद वह घर पहुंचे और पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से कुछ दिन शहर के ही एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चला,जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें