फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अधिवक्ताओं ने निकाली सरकार की प्रतीकात्मक शव यात्रा

Fri, 15 Sep 2023 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को हापुड़ घटना के विरोध में मुख्यालय से लेकर सभी तहसीलों में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। कलक्ट्रेट में पहुंच पुतला दहन किया। बाद में डीएम अंद्रा वामसी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संयुक्त बार के अधिवक्ता जिला जज के गेट नंबर दो पर एकत्रित हुए। यहां अधिवक्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। इसके बाद अधिवक्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पुतला दहन करने के बाद सभा किए। सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री शिवपूजन मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार की अधिवक्ताओं को लेकर नजरांदाजी निंदनीय है।
जनपद बार के पूर्व अध्यक्ष जवाहर लाल मिश्र ने सरकार की ओर से अधिवक्ताओं के पक्ष में कोई बयान न दिए जाने पर नाराजगी जताई। दी यंग बार एसोसिएसन पूर्व अध्यक्ष राम प्रसन्न मिश्र, शेष नाथ पाठक, अरविंद नरायन पांडेय कमिश्नर बार के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, मंत्री विनय कुमार बख्शी आदि ने भी सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए। इसी क्रम में भानपुर, रूधौली, हर्रैया में भी अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर पुतला जलाया। इस मौके पर बद्री प्रसाद दुबे, वंशीधर पांडेय, राजकिशोर पांडेय, ध्रुव चौधरी, पवन कुमार द्विवेदी, दिवाकर त्रिपाठी व लाल कौशलेंद्र बहादुर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें