फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 31 दिनोंं बाद खत्म हुई अधिवक्ताओं की हड़ताल

Sun, 01 Oct 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम न्यायालय तहसीलों में जाने का किया विरोध
विज्ञापन

हापुड़ की महाबैठक में हड़ताल स्थगित करने का लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हापुड़ घटना को लेकर 31 दिनों से जारी अधिवक्ताओं की हड़ताल शनिवार को खत्म हो गई। हालांकि, ग्राम न्यायालय के विरोध के चलते शनिवार को भी न्यायालयों में कामकाज प्रभावित रहा। अब तीन अक्तूबर से कामकाज सामान्य हो जाएगा।
सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा कि हापुड़ में आयोजित अधिवक्ता संगठनों की महाबैठक में सरकार ने 15 दिनों में समस्याएं को निस्तारित करने का समय मांगा है। बताया कि महाबैठक में हड़ताल वापस लेने की घोषणा हुई है। तीन अक्तूबर से सामान्य रूप से अधिवक्ता काम पर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने हड़ताल में सहयोग करने वाले सभी अधिवक्ता संगठनों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। सिविल बार एसोसिएशन में बैठक के बाद अधिवक्ता ने ग्राम न्यायालय तहसीलों में जाने के विरोध ममें प्रदर्शन किया। इस मौके पर देवव्रत उपाध्याय, रमापति पांडेय, कृष्ण माेहन उपाध्याय, अरविंद नरायण पांडेय, रत्नेश कुमार पांडेय, भूपेश कुमार शुक्ल, दयाशंकर दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें