बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को जनपद न्यायालय के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। एसोसिएशन महामंत्री शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि ग्राम न्यायालय हर्रैया और भानपुर तहसील में जाने का विरोध किया जा रहा है। एसोसिएशन अध्यक्ष जवाहरलाल मिश्रा ने कहा कि ग्राम न्यायालय तहसील में जाने से न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता असुरक्षित महसूस करेंगे। मौके पर राम प्रसन्न मिश्रा, अरविंद नारायण पांडेय, विवेक शुक्ल, नीलांबर गुप्ता, शशि यदुवंशी, भूपेंद्र सिंह, सुधाशु पांडेय, रमापति पांडेय, देवव्रत उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद