फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अधिवक्ताओं ने मुख्य सचिव और डीजीपी का पुतला जलाया

Wed, 06 Sep 2023 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हापुड़ की घटना के विरोध में जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को विरोध जताया। जनपद मुख्यालय स्थित न्यायालय के गेट पर मुख्य सचिव और डीजीपी का प्रतीकात्मक पुतला जलाया और नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान जनपद न्यायालय परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

मंगलवार को भी तहसीलों व जनपद न्यायालयों का कामकाज ठप रहा। सिविल बार सभागार में संयुक्त बार की बैठक में सिविल बार, जनपद बार, दि यंग बार व कमिश्नर बार के पदाधिकारी व अधिवक्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री शिव पूजन मिश्र ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की वर्चुअल आपत बैठ ली गई हैं। इसमें निर्माण लिया गया कि मामले को लेकर पूरे प्रदेश में हड़ताल जारी रहेगी। काउंसिल के निर्देशानुसार, पुलिस महानिदेशक व मुख्य सचिव का पुतला दहन कचेहरी परिसर में किया गया। मौके पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, अंगद मिश्रा, रजनीश कुमार दुबे, रमेश चंद्र पांडेय, प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, दिवाकर प्रसाद त्रिपाठी, अरविंद नरायण पांडेय, शैलेंद्र पाठक, देवव्रत उपाध्याय, शिवाकांत त्रिपाठी, मारुत शुक्ल आदि मौजूद रहे।

पुतला फूंककर न्यायिक कार्याें से विरत रहे अधिवक्ता
भानपुर/रुधौली। तहसील में अधिवक्ताओं ने हापुड़ घटना के विरोध में पुलिस महानिदेशक व मुख्य सचिव का पुतला फूंका और न्यायिक कार्यों से विरत रहें। तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिसिया कार्रवाई निंदनीय है। धरना प्रदर्शन के बाद पांच सूत्री ज्ञापन एसडीएम आशुतोष तिवारी को दिया। मौके पर लोकनाथ उपाध्याय, राजेश त्रिपाठी, केपी सिंह, लक्ष्मीकांत, रविंद्र विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार पुतला जलाकर हापुड़ के डीएम व एसपी को निलंबित किए जाने की मांग की। पीड़ित अधिवक्ताओं को मुआवजा दिलाने की मांग काे लेकर एसडीएम गिरीश कुमार झा को ज्ञापन दिया। मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष पारसनाथ पांडेय, श्याम नारायण सिंह, हरिश्चंद्र शर्मा, प्रमोद सिंह, हरिनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें