न्यायालय गेट पर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।
बस्ती। कानपुर की घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को भी जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। आम सभा की बैठक में सभी बार के अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। इसमें सर्वसम्मति से न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह कहा कि अधिवक्ताओं पर लगातार अत्याचार बढ़ रहा है। कानपुर में हुई घटना निंदनीय है। जनपद न्यायालय के गेट नंबर दो पर एकत्रित होकर अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर विनोद कुमार भट्ट, रमेश चंद्र पांडेय, शिव पूजन मिश्रा, अरविंद नारायण पांडेय, शिवपूजन वर्मा, रमापति पांडेय, अरविंद दुबे,मारुति कुमार शुक्ला, शेषनाथ पाठक, नीलांबर गुप्ता, अनिल यादव, भूपेंद्र सिंह, सुधांशु पांडेय, शशि यदुवंशी आदि मौजूद रहीं।