फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उपचुनाव में दो सीटों पर सफलता पर अपना दल एस ने जताई खुशी

Mon, 15 May 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
अपना दल एस को उप चुनाव में दो सीटों पर मिली सफलता मिलने पर मिठाई खिला कर खुशी का इजहार करते।
विज्ञापन
बस्ती। विधानसभा के उपचुनाव में दो सीटों पर मिली सफलता से अपना दल एस के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। लोहिया मार्केट स्थित कार्यालय में खुशी मनाई गई। पार्टी ने मिर्जापुर के छानबे व रामपुर के स्वार विधानसभा से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

अपना दल एस के विवेक चौधरी ने कहा कि दोनों उप चुनाव की डगर आसान नहीं थी, किंतु समर्पित कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, और आशीष पटेल के मार्ग दर्शन दों सीटों पर जीत मिलने से ताकत बढ़ी है। कहा कि उप चुनाव परिणामों से स्पष्ट संकेत मिल गया है कि आगामी लोकसभा के चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। एक दूसरे को मिठाई खिलाईं। इस मौके पर राम नयन पटेल, निसार अहमद, अभय पटेल, प्रदीप पटेल राना, राजेश चौधरी, सूरज चौधरी, सईद खान, विजय पटेल, अरूण कुमार, गोलू पटेल, लवकुश पटेल, लालचंद चौधरी बब्बन शर्मा, चंद्रमोहन लाल श्रीवास्तव, शिवकुमार चौधरी, अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें