फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कंडोलेंस पर रोक लगाने के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

Thu, 26 Sep 2024 04:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडोलेंस पर रोक लगाने के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रयागराज के अधिवेशन में 22 सितंबर को पारित प्रस्ताव के क्रम में न्यायिक कार्य से विरत रहने के हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ बुधवार को जनपद के अधिवक्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति को संबोधित पत्र अपर जिला जज के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
प्रयागराज में 22 सितंबर को अधिवक्ताओं का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हुआ था। इसमें 25 सितंबर को विरोध दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री दयाशंकर दुबे के नेतृत्व में सभी बार के पदाधिकारी व अधिवक्ता एकत्र हुए। अधिवक्ताओं ने मांगपत्र तैयार कर जनपद न्यायालय प्रशासन को सौंपा, जिसे जिला जज की तरफ से अपर जिला जज प्रथम शिवचंद ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

अधिकताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, अधिवक्ताओं को 10 लाख रुपये स्वास्थ्य बीमा देने, अधिवक्ता की मृत्यु के बाद 10 लाख रुपए क्षतिपूर्ति देने व राज्यसभा व विधान परिषद में अधिवक्ता कोटे का सांसद, विधायक चुने जाने की मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने यह भी मांग रखी है की मॉनिटरिंग सेल की मीटिंग में अधिवक्ता नेताओं को भी शामिल किया जाए। यंग बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शेषनाथ पाठक, सिविल बार के उपाध्यक्ष वामदेव मिश्रा, जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर मिश्रा, मंत्री रविशंकर शुक्ल, उपेंद्रनाथ दुबे, प्रदीप सिंह, महेंद्र उपाध्याय, गोपेंद्र गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, मस्तराम, सिद्धार्थ शुक्ला, जोखन कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें