बस्ती। जीजीआईसी में मंगलवार को किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन हुआ। इसमें किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने किया।
सीएमओ ने किशोरियों को खून की कमी से होने वाली बीमारी एनिमिया के दुष्प्रभाव से बचने के उपाए बताए। डीपीएम राकेश कुमार पांडेय ने मानसिक स्वास्थ्य एवं किशोरियों के लिए जिला स्तर पर संचालित कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। जिला समन्वयक एसएन चौरसिया ने स्वच्छता, हाथ धुलने के विधि और सीमा सिंह ने किशोरियों को कुपोषण, माहवारी और उनमें होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलाव के बारे में जागरूक किया। संवादक