फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: इग्नू के संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र 2727 एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती के समन्वयक प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्र पर संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू हो गया है। सर्टिफिकेट कोर्स, सीआईजी, सीएनसीसी, सीएफएन, एएफई, सीएचआर, पीजीडीआरडी, डीएनएचई, डीएएफई, पीजीडीडीएम, बीए एवं बीकाम तथा एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, लोक प्रशासन, अंग्रेजी, एमडीआरडी आदि विषयों में जुलाई सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। अंतिम तिथि 15 फरवरी है। छात्र-छात्राएं ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं। केंद्र पर बीए में उर्दू, संस्कृत व शिक्षा शास्त्र विषय भी आवंटित है। एससी-एसटी वर्ग के छात्रों का प्रवेश निशुल्क होगा, इंटरमीडिएट में 40 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का प्रवेश स्नातक में हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें