फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Wed, 28 Jun 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मंडल के तीनों जनपदो में स्थित राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आठवीं/दसवीं और बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। संयुक्त निदेशक आईटीआई पुरषोत्तम मिश्र ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन परिषद की बेवसाइट www.vppup.in या www.scvtup.in पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 3 जुलाई निर्धारित है। बताया कि आईटीआई में प्रवेश के लिए क्षेत्रवार आरक्षण की व्यवस्था है। जिसमें जिस ब्लॉक/तहसील/जनपद में आईटीआई है, उन क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को वहां प्रवेश में वरीयता मिलेगी। वायरमैन, वेल्डर, स्विंग टेक्नालॉजी, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिसटेंट, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रानिक मकैनिक, मोटर मकैनिक व्हीकल, ड्राफ्ट्समैन सिविल/मकैनिकल, मकैनिक रेडियो एंड टीवी, टर्नर, मशीनिष्ठ, स्टेनोग्राफी, फैशन टेक्नालॉजी, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी आदि कोर्स संचालित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें