बस्ती। शहर स्थित शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में बीए व बीएससी प्रथम वर्ष का प्रवेश फार्म महाविद्यालय कार्यालय से वितरित किया जा रहा है। इच्छुक विद्यार्थी अपने शैक्षिक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर संबंधित पटल पर अपना प्रवेश प्राप्त कर लें। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रीना पाठक ने बताया कि प्रवेश फार्म महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन से वितरित किया जा रहा है। फार्म प्राप्त करने का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। संवाद