फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेनों के ठहराव के लिए प्रशासन ने लिखा पत्र

Thu, 07 Dec 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा में 11 दिसंबर 2002 को शहीद हुए किसानों की स्मृति में शहीद किसान मेले का आयोजन 10 से 12 दिसंबर तक किया जाएगा। इस अवधि में ट्रेनों के ठहराव के लिए महाप्रबंधक रेलवे को प्रशासन ने पत्र लिखा है। एडीएम कमलेश चंद्र ने बताया कि भाकियू के पूर्वांचल अध्यक्ष अनूप कुमार चौधरी की ओर से अनुरोध किया गया है कि शहीद किसान मेले में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ- साथ देश के सुदूर अंचलों से हजारों लोग हिस्सा लेते हैं। मुंडेरवा रेलवे स्टेशन देश के सुदूर अंचल का आवागमन का मुख्य मार्ग है। ऐसे में 10 से 12 दिसंबर तक मुंडेरवा रेलवे स्टेशन से होकर आने व जाने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव किया जाए। एडीएम ने ने महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर को सभी ट्रेनों के ठहराव के लिए पत्र भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें