फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन करेगा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन करेगा जागरूक
विज्ञापन

बस्ती। शहर के लिए सिरदर्द बन चुके अतिक्रमण को सख्ती से दूर करने की प्रशासन की सारी कोशिश नाकाम साबित हुई है। ऐसे में अब प्रशासन अतिक्रमण से होने वाले नुकसान व परेशानी को नागरिकों से साझा कर उन्हें जागरूक करेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने मैप तैयार कर लिया है। इसी मैप को लागू करने की कवायद प्रशासन शुरू करेगा।
शहर के गांधी नगर बाजार, कंपनी बाग, पुरानी बस्ती, रोडवेज, अस्पताल चौराहा सहित सभी स्थानों की पटरियों पर ठेला, रेहड़ी वालों का कब्जा है। यहां सुबह से देर रात तब आवागमन प्रभावित होता है। लोग घंटो जाम में जूझते हैं। इन स्थितियों को प्रशासन ने संज्ञान लेकर कई बार अतिक्रमणकारियों पर सख्ती की, मगर चंद रोज में ही फिर से अतिक्रमण हो जाता है। अब प्रशासन ने नई रणनीति तैयार की है। व्यापारियों व नागरिकों के अलावा ठेला व रेहड़ी वालों से अतिक्रमण के चलते हो रहे नुकसान व दिक्कतों को प्रशासन साझा करेगा।
विज्ञापन

उनसे बातचीत कर अतिक्रमण से शहर को बचाने का उपाय जानेगा। इस सुझाव पर मंथन के बाद प्रशासन अपना पक्ष भी इनके सामने लाएगा। दोनों ओर के सुझावों के आधार पर अतिक्रमण हटाने का काम होगा। दीपावली को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। इस बार दीपावली का बाजार खुले मैदान में लगेगा। इसके लिए गांधीनगर में तीन स्थान चिह्नित किए गए हैं।
अतिक्रमण दूर कराना प्रशासन की जिम्मेदारी : डीएम
डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। ठेला, रेहड़ी वालों का व्यापार प्रभावित न हो, उसे देखते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा। इनके लिए स्थान निर्धारित किए जाएंगे। सबसे पहले अतिक्रमण करने वालों के अलावा नागरिकों व व्यापारियों से बातचीत की जाएगी। उनसे भी इससे निजात के लिए सुझाव लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन इस बाद दीपावली से ही बाजारों को खुले मैदान में ले जाने की तैयारी कर चुका है। गांधी नगर या पुरानी बस्ती में पटरियों पर इस बार बाजार नहीं सजेगा। इसके लिए गांधी नगर के राजकीय इंटर कॉलेज, केडीसी व सक्सेरिया मैदान को चिह्नित किया जा चुका है। पुरानी बस्ती क्षेत्र में भी ऐसे परिसर चिह्नित किए जा रहे हैं। अब यहां पटाखा के साथ ही अन्य सामान के बाजार लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें