फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रशासन ने की बाढ़ से निपटने की तैयारी, बनाए जाएंगे 30 शरणालय

Sun, 02 Jul 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने की बाढ़ से निपटने की तैयारी, बनाए जाएंगे 30 शरणालय
विज्ञापन

बस्ती। बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हर्रैया तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित 158 गांवों में राहत पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। अधिक बाढ़ आने पर इस क्षेत्र के 80 गांव मैरूंड भी हो जाते हैं। ऐसे में नागरिकों और मवेशियों को आपदा से बचाने के लिए 30 शरणालय बनाए जाएंगे। सेना और पीएसी के जवानों को ठहरने के लिए सात स्थान चिह्नित किए गए हैं। वहीं चार राहत शिविर भी बनाए जाएंगे। जहां बाढ़ के दौरान राहत सामग्रियों के भंडारण और अधिकारियों, समाजसेवियों का डेरा होगा।
विज्ञापन

हर्रैया तहसील के दुबौलिया, विक्रमजोत ब्लाक के अंतर्गत आने वाले बाढ़ प्रभावित गांवों को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। योजनाबद्ध ढंग से सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही है। ताकि ऐन वक्त पर राहत कार्य में तेजी लाई जा सके। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के निकटवर्ती सुरक्षित स्थानों को शरणालय के लिए चिह्नित किया गया है। इसमें प्राथमिक विद्यालय गौरियानयन, खतमसराय, फूलडीह, विक्रमजोत, चंद्रपलिया, खेमराजपुर, लकड़ी पांडेय, अर्जुनपुर, सुनगहा बदली, दुधौरा पूरे कुमार, माझिल गांव, अकला, कुकरहा बलुआ, पाही माफी, पिठिया लश्करी, बरदिया लोहार, सांड़पुर भरवतिया, टेढ़वा, कटरिया, धर्मूपुर मुस्तहकम, धर्मुपुर एहतमाली, दुबौलिया, भ्यूरा, गौरा, पारा, ऊंजी, सेमरा मुस्तहकम, बड़ोसर व जूनियर हाईस्कूल फूलडीह शामिल है। जबकि सेना और पीएसी के जवानों के ठहरने के लिए स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज दुबौलिया, रामदास उदय प्रकाश औद्योगिक इंटर कालेज भटपुरवा, बाल्मीकि इंटर कालेज विक्रमजोत, अशोक इंटर कालेज छावनी, जय प्रभा इंटर कालेज भिउरा, कृषक इंटर कालेज सूदीपुर एवं प्राथमिक विद्यालय सेमरा मुस्तहकम को सुरक्षित किया गया है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय दुबौलिया, सहकारी समिति विशेषरगंज, विकास खंड कार्यालय विक्रमजोत और प्राथमिक विद्यालय जरही को राहत शिविर के रूप में चिह्नित किया गया है। इस तहसील क्षेत्र में 12 बाढ़ चौकियां बनाई गई है। वहीं बहादुरपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय वैष्णोपुर, कुदरहा विकास खंड में प्राथमिक विद्यालय बैड़ारी मुस्तहकम, जूनियर हाईस्कूल चरकैला, दुर्गा मंदिर चौराहा गोसैसिंहपुर, प्राथमिक विद्यालय अकेला कुबेरपुर को बाढ़ के दौरान शरणालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें