फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एडीएम ने पशुओं के बेहतर रखरखाव की दी हिदायत

Sun, 02 Nov 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रुधौली में गौशाला निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते एडीएम प्रतिपाल चौहान। - संवाद - फोटो : Sanvad
विज्ञापन
रुधौली। नगर पंचायत के इंदिरानगर स्थित कान्हा गोशाला का शनिवार को एडीएम प्रतिपाल चौहान एवं एसडीएम मनोज प्रकाश ने निरीक्षण किया। पशुओं के बेहतर रखरखाव की हिदायत दी। गोशाला में 47 गोवंशीय पशु पाए गए। भूसे के स्टॉक, हरे चारे की उपलब्धता, पशुओं के बाड़े और साफ-सफाई का भी हाल जाना। एडीएम चौहान ने पशुओं को प्रतिदिन हरा चारा और पर्याप्त भूसा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ठंड के मौसम को देखते हुए पशुओं के लिए उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए कहा। नगर पंचायत चेयरमैन धीरसेन निषाद, गोशाला प्रभारी सुरेंद्र पांडेय, पशु चिकित्सक डॉ. रितेश गुप्ता, प्रेम प्रकाश पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें