संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। लेखपालों की समस्याओं को लेकर तहसीलदार के रवैये से क्षुब्ध लेखपालों का धरना बुधवार को एडीएम प्रतिपाल चौहान की मध्यस्थता के बाद समाप्त हो गया।
एसडीएम और तहसीलदार की लेखपालों का बकाया क्रॉप कटिंग और बकाया एरियर सहित अन्य मांगों का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लेखपाल काम पर लौट आए।
तहसील के लेखपाल बुधवार को अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे गए थे। लेखपालों का आरोप था कि उन्हें क्रॉप कटिंग का मानदेय, बकाया एरियर सहित अन्य देय लाभ देने में तहसीलदार आनाकानी करते हैं।
जब इस संबंध में लेखपाल संघ ने पत्राचार करते हुए लंबित मामलों को निपटाने का पत्र दिया, तब भी उनका रवैया नहीं बदला।लेखपालों ने इस बारे में एसडीएम को ज्ञापन देकर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी। मगर, तहसीलदार अभय राज अड़े रहे। लेखपाल मंगलवार से धरने पर बैठ गए।
बुधवार की दोपहर अपर जिला अधिकारी प्रीतिपाल चौहान तहसील पहुंचे। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के साथ एसडीएम और तहसीलदार मौजूदगी में मांगों को पूरा करने के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया। लेखपाल संघ के अध्यक्ष कृष्ण मोहन पटेल ने बताया कि समस्याओं के निराकरण जल्द किए जाने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ है।त