फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एडीजी ने भदेश्वरनाथ मंदिर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। सावन महीने में बाबा भदेश्वरनाथ धाम में उमड़ने वाली कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। इसको देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन राम कुमार ने भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर और कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। अपर पुलिस महानिदेशक सबसे पहले भदेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह, मेला परिसर, निकास और प्रवेश द्वार, तथा भीड़ नियंत्रण के लिए बनाए गए अवरोधकों का जायजा लिया। मंदिर परिसर में तैनात अधिकारियों से उन्होंने सुरक्षा प्रबंध, निगरानी व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि मंदिर परिसर में पर्याप्त संख्या में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहें और सादे वस्त्रों में भी पुलिस की निगरानी बनी रहे। इसके बाद बस्ती से भदेश्वरनाथ मंदिर तक जाने वाले मुख्य कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें